छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में IG पद के लिए इंपैनल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में आईजी के लिए इंपैनल किया गया है।

बता दें कि आईपीएस नीतू कमल वर्तमान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं, जबकि डी श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें अहम जिम्मेदारियों के लिए चयनित किया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर के वर्ष 2001 से 2008 बैच तक के कुल 67 आईपीएस अधिकारियों को आईजी और डीआईजी स्तर के पदों के लिए इंपैनल किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के इन दोनों अधिकारियों के इंपैनल होने को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।