धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध प्रार्थना सभा का मामला एक बार फिर गरमा गया है। हिंदू संगठन ने घर में प्रार्थना सभा लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही उस घर के बाहर धरना दे दिया।

धरने पर बैठा हिंदू संगठन
दरअसल, नगरी के वार्ड क्रमांक 12 में चंगाई सभा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के सदस्यों ने विरोध जताया है। संगठन के सदस्य संबंधित घर के सामने धरने पर बैठ गए।

भोले भाले आदिवासियों को बहकाने का आरोप
हिंदू संगठन का आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले आदिवासी लोगों को बहलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी आरोप को लेकर संगठन के सदस्यों ने घर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
फिलहाल घर के सामने संगठन का धरना जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले में दूसरे पक्ष का बयान और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।