05 अक्टूबर को रिलीज होगी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’

मुंबई, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ 05 अक्टूबर को रिलीज होगी।

पूजा एंटरटेनमेंट के तले बन रही फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ दिवंगत जसवंत सिंह गिल के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिन्होंने भारत के पहले कोयला खदान बचाव मिशन का नेतृत्व किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा मुख्य भुमिकाओं में नजर आएंगे।

वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और अजय कपूर द्वारा निर्मित फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया हैं। ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ 05 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *