व्यापारी के घर लाखों की चोरी के मामले में नया मोड़ पुलिस को जांच में मिले पलंग के नीचे 2 करोड़ 76 हजार रुपये कैश

सारंगढ़ बिलाईगढ़. जिले में खुलेआम अवैध शराब, जुआ, सट्टा, हत्या और चोरी की वारदात बढ़ने लगी है. भटगांव थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में व्यापारी के घर से बीती रात लगभग 15 लाख नगदी समेत पांच लाख के जेवत की चोरी हुई है. इस चोरी में एक नया मोड़ आ गया है, जहां जांच करने पहुंची पुलिस ने व्यापारी के घर से पलंग के नीचे 2 करोड़ 76 हजार 400 रुपए नगदी मिले हैं. नोट गिनने के लिए पुलिस ने बैंक से मशीन मंगाई थी.

दरअसल मंगलवार रात भटगांव के प्रतिष्ठित व्यापारी नामदेव परिवार के घर चोरी हुई थी. चोरी कर भागते हुए चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस मामले की शिकायत पर भटगांव पुलिस जांच में जुटी है. इस मामले में अब नया मोड़ आया है. मामले की जांच करने बुधवार को व्यापारी के घर पहुंची पुलिस को पलंग के नीचे नगदी 2 करोड़ 76 हजार 4 सौ रुपए नगदी मिले हैं.

इतनी बड़ी मात्रा में व्यापारी के घर से रकम मिलना नगर में बना चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही क्षेत्र में ईडी की टीम ने दबिश दी थी. फिलहाल पुलिस पूछताछ और वैेधानिक कार्यवाही कर रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *