मुंबई, तमिल वेब सीरीज ‘स्वीट कारम कॉफी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
स्वीट कारम कॉफी में आठ एपिसोड हैं। सीरिज में तीन अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाओं को दर्शाया गया है। ये महिलाएं अपनी खोई हुई पहचान, आत्मसम्मान और जीने की प्रेरणा फिरसे पाने की कोशिश करती हैं। ‘स्वीट कारम कॉफ़ी’, बिजॉय नांबियार, कृष्णा मारीमुथु और स्वाति रघुरामन द्वारा निर्देशित है। इस सीरीज में लक्ष्मी, मधु और शांति मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज़ 6 जुलाई 2023 को प्राइम वीडियो पर 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज़ होगी। सीरीज को तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी डब किया जाएगा।
स्वीट कारम कॉफ़ी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह एक ही परिवार और अलग-अलग पीढ़ियों की तीन महिलाएं कभी न भूल पाने वाले एक अनोखे सफर पर निकलती हैं। जिम्मेदारियों से भरी रोजमर्रा की जिंदगी और पुराने जमाने की सोच पर टिकी उम्मीदों के बोझ से थोड़ा ब्रेक लेने के इस मनमौजी रोड ट्रिप की शुरुआत होती है, जो आगे चलकर अपने वजूद की नए सिरे से तलाश करने और जिंदगी के प्रति उत्साह को फिर से जगाने के सफर में बदल जाती है।
