मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द, मौसम की खराबी की वजह से एयरपोर्ट से लौटे

रायपुर। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है. इसके अलावा उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया भी सरगुजा नहीं जा पाए.

अंबिकापुर में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उप मुख्यमंत्री सिंहदेव व अन्य मंत्रियों को अपना दौरा रद्द करना पड़ा है. अब तमाम कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा अन्य नेता वर्चुअली जुड़ेंगे.

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज अंबिकापुर जिले का दौरा था. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होते, जिसमें अंबिकापुर में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण, कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण के अलावा लखनपुर में बूथ चलो अभियान में शामिल होना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *