सोनू सूद ने भारी बारिश में फैंस के साथ कटा केके

रविवार को सोनू सूद का जन्मदिन था। उनके घर के सामने सुबह से ही फैंस का जमावड़ा लगा रहा। दिनभर रास्ता देखने के बाद शाम होती सोनू सूद अपने फैंस के बीच जा पहुंचे अपनी ओपन कार में वह फैंस की बधाई लेते नजर आए। इस दौरान कोई फूल लाया तो कोई उनका पोस्टर थामें नज़र आया। कई फैंस ने तो सोनू के लिए केक लेकर आए थे लेकिन सोनू सूद ने किसी को भी इसके लिए मना नहीं किया और सभी के साथ केक काटा।

फूल और बारिश ने बढ़ाया मजा

जैसे सोनू सूद फैंस के बीच पहुंचे अचानक बारिश तेज हो गई, लेकिन इसका असर ना तो सोनू पर पड़ा और नहीं उनके फैंस पर। दोनों ही बारिश में यह जन्मदिन को खास बनाते नजर आए। बारिश के बीच में फैंस सोनू सूद के लिए फूलों की भी बरसात की जिससे उनकी कार फूलों से सज गई।

बता दें कोरोना काल के दौरान सोनू सूद का मसीहा रूप लोगों के सामने आ गया था। लोग उन्हें एक एक्टर नहीं बल्कि भगवान की तरह मानने लगे हैं। यही कारण है कि हजारों की संख्या में सोनू सूद के घर फैंस उनकी राह देखते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *