हरियाणा सरकार ने दिया इस कंपनी को ₹358 करोड़ का ऑर्डर

शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर करीबन 17% तक चढ़कर 835.15 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में यह तेजी एक पॉजिटिव खबर के बाद आई है। दरअसल, कंपनी ने शेयर बाजार को एक ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है।

हरियाणा सरकार से मिला ऑर्डर
शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड  को हरियाणा सरकार से 358 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला  है। पंप निर्माता शक्ति पंप्स को बुधवार को हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट (हरेडा) से 7,781 पंपों के लिए 358 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी को कुसुम-3 योजना के तहत पहला वर्क ऑर्डर मिल गया है। इस ऐलान के बाद से शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हो रही है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) को 2019 में कंपनियों द्वारा बंजर भूमि पर 10,000 मेगावाट के विकेंद्रीकृत ग्रिड कनेक्टेड रिन्यूएबल एनर्जी बिजली प्लांट स्थापित करने के लिए लॉन्च किया गया था। इस कंपोनेंट के तहत, किसानों/सहकारी समितियों/पंचायतों द्वारा 500 किलोवाट से 2 मेगावाट क्षमता के नवीकरणीय ऊर्जा आधारित बिजली संयंत्र (आरईपीपी) स्थापित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *