भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी बीच वो एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आईं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये लेटेस्ट पिक्स।

इन हालिया तस्वीरों में मोनालिसा का देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो उनके इस ट्रेडिशनल लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बात करें अगर मोनालिसा के लुक की तो वो ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी में एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज देती नजर आ रहीं हैं।

मोनालिसा ने अपने इस लुक को नेकलेस, इयररिंग्स, माथे पर बिंदिया, चूड़ियां, रिंग्स और हील्स के साथ एक्सेसराइज किया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोनालिसा ने इन्हें कैप्शन दिया – ब्लैक।

सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वो उनके हर अंदाज पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

सोशल मीडिया पर मोनालिसा कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में धमाल मचाती नजर आती हैं।
