छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होंगे। यहां 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग ने इसी साल के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होंगे। यहां 7 और 17 नवंबर को चुनाव होंगे। 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इसी तरह पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में एक चरण में वोटिंग होगी। यहां 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवबंर को चुनाव होंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होंगे। तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे।

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा। चुनाव आयोग की तऱफ से बताया गया है कि उनकी टीम ने घर-घर जाकर वोटर लिस्ट तैयार की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।”

चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि उनकी टीम ने पांचों राज्यों का दौरा किया है। चुनाव आयोग की तऱफ से बताया गया है कि 6 महीने से चुनाव की तैयारी चल रही थी। पांच राज्यों में 16 करोड़ लोग वोट डालेंगे। 7.8 महिला वोटर वोट देंगे। पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। छत्तीसगढ़ में 5.6 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव आयोग की तरफ से साफ किया गया है कि इस बार पांच राज्यों में 60 लाख युवा वोटर हैं। इनकी उम्र 18-19 साल है। आदिवासियों के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आय़ोग ने लोगों से अपील की है कि वो बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लें। मतदान केंद्र 2 किलोमीटर से दूर होगी। आयोग ने बताया कि चुनाव के बाद खर्च बताना होगा। चुनाव राज्य में 940 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी। आने-जाने वाली गाड़ियों की निगरानी होगी।

छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 71 सीटें पर जीत हासिल करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं, बीजेपी को महज 13 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा बसपा ने 2 और जनता कांग्रेस ने 3 सीटें जीती थीं। इस वक्त भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *