रायपुर में लॉ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आय़ा, दुष्कर्म कार के अंदर एक पुलिस के जवान द्वारा किया जाना बताया जा रहा

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आय़ा है. ये दुष्कर्म कार के अंदर एक पुलिस के जवान द्वारा किया जाना बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस जवान पुलिस अकादमी में पदस्थ बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आरोपी और पीड़िता दोनो एक दूसरे से पूर्व से परिचित थे या नहीं.

RAPE

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी ने पीड़िता का नशीली पदार्थ का सेवन कराकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इस पूरे मामले में माना थाना क्षेत्र के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं पुलिस ये भी जांच कर रही है कि कार में अकेले पुलिस जवान और पीड़िता थे या उनका कोई और साथी भी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *