लेते है इस एजेंसी से गैस सिलेंडर तो हो जाए सावधान… यहां हो गया बड़ा खेल

राजधानी रायपुर के एक गैस सिलेंडर एजेंसी में बड़ा खेल हो गया. यहां के एक स्टॉफ ने कई लोगों के पैसे और गैस सिलेंडर में बड़ा गोलमाल कर दिया है, अब लोग परेशान होकर दर-दर भटक रहे है. लेकिन एजेंसी संचालक उनकी कोई भी मदद नहीं कर रहा है.

पूरा मामला राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित शांति गैस एजेंसी (Shanti HP Gas Agency) के गोडाउन में हुआ. यहां काम करने वाले गोडाउन इंचार्ज भागवत पांडे ने कई लोगों से नए गैस सिलेंडर, सिलेंडर रिफलिंग समेत अन्य नाम पर पैसे लिए. इसमें से कुछ को पैसे लेने की जानकारी लिखित में दी और कुछ को बिना लिखित में.

लेकिन अब वो यहां से काम छोड़कर फरार बताए जा रहे है. यही कारण है कि जिन-जिन लोगों के पैसे लिए है वे अब यहां Shanti HP Gas Agency के चक्कर काट रहे है और यहां गैस एजेंसी के जिम्मेदार उन्हें चक्कर कटवा रहे है.

क्या कहा गैस एजेंसी के संचालक ने

ये गैस एजेंसी समता कॉलोनी निवासी कमल किशोर अग्रवाल की बताई जा रही है. गोडाउन में मौजूद उनके मोबाइल नंबर पर जब फोन लगाया गया तो उनका फोन किसी स्टॉफ ने उठाया और कहा कि उक्त स्टॉफ भागवत पांडे ने कई लोगों के पैसे लिए है, कंपनी के भी 230 गैस सिलेंडर शार्ट (गिनती में कम) है. जिन-जिन लोगों के नाम डायरी में लिखे थे उनको भुगतान किया जा रहा है. लेकिन उनके इस दावे की पोल तब खुल गई तब लल्लूराम डॉट कॉम की टीम गोडाउन पहुंची तो वहां उस वक्त 3 लोग पहुंचे जो महीनों से वहां चक्कर काट रहे है.

आस-पास के लोगों ने बताया कि रोजाना दर्जनों लोग आते है और परेशान होकर चले जाते है. उक्त स्टॉफ ने दावा किया कि इस पूरे मामले की जानकारी खमतराई थाना पुलिस को दे दी गई है. बता दें कि ये गैस एजेंसी HP की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *