Bigg Boss 17 में हुआ बड़ा बदलाव! सलमान खान की जगह ये दो स्टार्स करेंगे शो को होस्ट

टीवी के सबसे फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। शो को लेकर नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। घर के अंदर काफी विवाद देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में बिग बॉस कंटेस्टेंट को नए सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब सभी को तगड़ा झटका लगाने वाला है। इस हफ्ते वीकेंड का वार में नया धमाका होगा। सलमान खान एक बड़ा अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। अब इस शो को सलमान की जगह कोई और शो को होस्ट करेगा। हालांकि इनसे सलमान खान का बेहद करीब और दिल का रिश्ता है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

सलमान की जगह पर ये दो स्टार्स करेंगे संडे शो को होस्ट
बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान के साथ उनके दोनों दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ रहे हैं। प्रोमो के शुरुआत में सोहेल और अरबाज स्विमिंग पूल के किनारे बैठकर आपस में बात करते हुए कहते हैं, ‘इस शो को साइन करेंगे तो दूसरे किसी चैनल का शो होस्ट नहीं कर पाएंगे। जिस पर सोहेल ने कहते हैं कि हमने बहुत शोज किए हैं ना बाहर के चैनल के लिए। हम यहां पर कर क्या रहे हैं। इस पर अरबाज करते हैं कि हम बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं सोहेल बिग बॉस। तभी सलमान खान की एंट्री होती है। वो बताते हैं कि अब से शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार मैं होस्ट करूंगा और संडे को अरबाज और सोहेल होस्ट करेंगे यानी कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करेंगे।’
तीनों भाईयों ने की मस्ती
इसके बाद सलमान खान अरबाज और सोहेल को लेकर स्टेज पर जाते हैं, जहां तीनों ने एक साथ डांस किया। तभी सोहेल बताते हैं कि सलमान ने कैसे उन्हें बताया कि चैनल का फोन आएगा और इंडिया का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो होस्ट करना है। जब अरबाज शो की तारीफ करने लगते हैं तो सोहेल मजाक में कहते हैं, ‘अरे ये तो तारीफ करेंगे ही इन्हें आपके साथ दबंग 4 में काम जो करना है।’ तभी तपाक से अरबाज भी कहते हैं, ‘तुमको राधे नहीं बनानी?’ तो वो जवाब देते हैं, ‘नहीं’। ये सुनकर तीनों की हंसी छूट जाती है। इस वीडियो से साफ है कि इस बार वीकेंड का वार काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *