छठ आस्था का महापर्व , सूर्य देव और छठी मैया की पूजा पूरे विधि-विधान, परंपराओं के निर्वाहन और पूरे श्रृद्धा के साथ

chhath puja 2024 : छठ आस्था का महापर्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा पूरे विधि-विधान, परंपराओं के निर्वाहन और पूरे श्रृद्धा के साथ की जाती है। इस दौरान महिलाएं संतान प्राप्ति, संतान की सलामती, सुख-समृद्धि और पति व बच्चों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। छठ पूजा के दौरान ये सभी उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि आएगी।

सूर्य देव की पूजा के उपाय
पूजा के पहले दिन जल्दी उठकर स्नान करें। सूर्य देवता की पूजा के लिए पाटे पर सफेद कपड़ा बिछाएं।पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव की मूर्ति या तस्वीर रखें। गंगा जल से स्नान कराएं। वस्त्र चढ़ाएं। चावल, धूप, दीप और लाल फूल चढ़ाएं। गुड़ का भोग लगाएं। इस उपाए भगवान सूर्य देवता प्रसन्न होंगे।

गुड़ और चावल का उपाय
छठ पर्व के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दें। बहते पानी में कच्चे चावल और गुड़ का प्रवाह करें। इस दिन गुड़ और दूध में पका चावल खाएं। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होंगे।

 

रुद्राक्ष की माला से जप करें
इस दिन अर्घ्य देने, मूर्ति स्थापना के सूर्य देवता का स्मरण करें। रुद्राक्ष की माला से जाप करें। प्रत्येक माला में सुरतदेव के मंत्र का जप करें। ऐसा करने से सूर्य देवता की कृपा बनी रहेगी।

दान और जल प्रवाहित करने वाली वस्तुएं
मान्यता है कि किसी भी व्रत का सर्वोत्तम फल दान करने से मिलता है। इसलिए इस व्रत के बाद दान जरूर करें। लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधें और दान करें। तांबे का सिक्का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते पानी में प्रवाहित करें। इन सभी उपायों से सूर्य देवता की अपार कृपा आप पर बरसेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *