कोरबा प्रत्याशी संरोज पांडेय के नामांकन रैली में पहुचे सीएम साय, कहा “भाजपा के काम से जनता खुश, कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता”

कोरबा : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की शुरूआत के लिए सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। पहले चरण में बस्तर सीट पर मतदान होना है। इसी बीच भाजपा के कई प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए कोरबा और बस्तर ही नहीं बल्कि सभी सीटें काफी अहम है। कोरबा से संरोज पांडेय अपना नामांकन भर चुकी हैं। नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरूण साव समेत ये मंत्री मौजूद रहे।

सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस महिलाओं को 1 लाख रूपये सालाना देने की बात कर रही है। विधानसभा चुनाव मे पहले हमने 12 हजार देने का वादा किया था तो कांग्रेस ने 15 हजार देने का ऐलान कर दिया था।

2047 तक विकसित भारत बनेगा 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, मोदी की सभी गारंटी 2047 तक पूरी हो जाएगी। तब तक भारत विकसित भारत बन जाएगा। सरोज पांडेय को जिताया तो लोकसभा की सूरत बदल जाएगी। साथ ही कहा कि, 21 अप्रैल को योगी नाथ कोरबा आने वाले हैं। योगी नाथ का राज्य अब रामराज्य हो गया है। अब छत्तीसगढ़ को रामराज्य बनाएंगे।

लोग हमे समर्थन दे रहे हैं- सीएम 

भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडे की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री साय कोरबा के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता खोलने का अवसर नहीं मिलने वाला है। प्रदेश में भाजपा के कार्यों से लोगों में उत्साह है और वे हमें समर्थन दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी हताशा में है, इसलिए आए दिन उनके उल्टे सीधे बयान सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *