रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय का आज जन्मदिन है. इस ख़ास अवसर पर सीएम विष्णु देव से ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें ख़ास अंदाज में बधाई दी है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी पत्नी कौशल्या के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए एक खूबसूरत सा मैसेज लिखा है.
सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ केक काटते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस तस्वीर में सीएम साय ने लिखा, ”यह कहावत कि किसी भी पुरुष की सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है, मेरे विषय में तो शत-प्रतिशत सच है. आज जो कुछ भी कर पाया हूं, वह अर्द्धांगिनी कौशल्या साय जी के बिना तो बिल्कुल भी संभव नहीं था. आज श्रीमती साय का जन्मदिन है. इन्हें ढेर सारी शुभकामना और धन्यवाद भी हमें सँवारने के लिए.”
देखें सीएम साय की एक्स पोस्ट –
कौशल्या साय ने बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय ने आज अपना जन्मदिन ख़ास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने राजधानी के सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने खुद बच्चों को खाना परोसा और उनके साथ बैठकर न्योता भोज भी किया. यह न्योता भोज का आयोजन रायपुर के सरदार प्रीतम सिंह सैनी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला श्यामनगर में और शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह में किया गया था. जहां मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों ने भी इन स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया.

कौशल्या साय ने बच्चों से पूछा, ‘खीर कैसी बनी है’
न्योता भोज के दौरान कौशल्या साय ने जब बच्चों से पूछा कि खीर कैसी बनी है, तो बच्चों ने उन्हें बताया कि खीर बहुत अच्छी बनी है. जिसके बाद कौशल्या साय ने बच्चों को बताया कि अपने जन्मदिन पर हम लोग हमेशा ऐसे ही खीर बनाते हैं. मेरे बच्चों को भी खीर बहुत प्रिय है. आप सब बहुत प्यारे बच्चे हैं इसलिए आपके लिए भी अपने जन्मदिन पर आज खीर बनाकर लाई हूं. ये हमारी परंपरा रही है.
कौशल्या ने इस पत्रकारों से चर्चा की, जिसमे उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान संचालित कर रहे हैं. यह बहुत सुंदर अभियान है। इसके तहत प्रधानमंत्री जी ने सबसे आग्रह किया है कि अपना जन्मदिन और जीवन के खास अवसरों को स्कूली बच्चों के साथ मनाएं. वे बच्चों को भोजन कराएं और स्वयं बच्चों के साथ भोजन करें. उन्होंने बताया कि इस तरह से उन्हें स्कूली बच्चों के बीच जाने का मौका मिल रहा है, जिससे उन्हें पता चलता है कि बच्चों का रहन-सहन कैसा है. उनके लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था कैसी है. ऐसे स्कूलों में गरीब तबके के बच्चे ज्यादा होते है. इसके लिए हम उनके लिए हम पूरी व्यवस्था कर रहे है.

बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मानाने को लेकर कौशल्या साय ने बताया कि जब साय जी यह बता रहे थे, उसी समय मैंने निश्चय किया था कि मैं अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाऊंगी। जिस तरह से मैं हर साल अपने बच्चों के जन्मदिन पर खीर बनती हूं. उसी तरह से इस बार भी मैं अपने हाथों से खीर तैयार करूंगी और स्कूली बच्चों को खिलाऊंगी. आज बच्चों ने बहुत रुचि से खीर खाई. यह मेरा सौभाग्य है कि उन्हें मेरे हाथों की बनाई हुई खीर पसंद आई है. आज मेरा जन्मदिन सफल हुआ.
मिसेज सीएम ने बताया खीर का महत्व
मिसेज सीएम कौशल्या साय ने बताया कि भारतीय और छत्तीसगढ़ की परंपरा में जन्मदिन के अवसर पर खीर बनाई जाती है. लोग जन्मदिन में खीर खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं. यह हमारी सनातन परंपरा है। जब भी कोई शुभ मौका होता है तो मुंह मीठा कराया जाता है. वैदिक काल से ही इस परंपरा की शुरुआत हुई. वेदों में खीर को क्षीरपाकमोदनम भी कहा गया है. खीर का इतना महत्व है कि अनुश्रुति है कि माता गंगा धरती पर सप्तऋषियों के आशीर्वाद युक्त मंगल खीर लेकर उतरी हैं.
