कांग्रेस ने जारी किया पीएम मोदी का ‘मेरी मर्जी थीम’ पर कार्टून, सीएम ने कहा “देश में मोदीजी की मर्जी कहां चलती है, देशभर से मंगाया जाता है सबका सुझाव”

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कार्टून वार छिड़ गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। नामांकन रैली में शामिल होने के लिए वे रायगढ़ जा रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस ने पीएम मोदी का ‘मेरी मर्जी थीम’ पर कार्टून जारी किया है। जिसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश में मोदीजी की मर्जी कहां चलती है। देशभर से सबका सुझाव मंगाया जाता है। इसके बाद फैसला होता है। पूरे देश से ऑनलाइन सुझाव मंगाया गया है, सबको मिलकर ‘मोदी की गारंटी’ के तहत 2024 का संकल्प पत्र बनाना है।

मैंने यादव समाज को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की

कांग्रेस ने सीएम साय पर यादव समाज के अपमान का आरोप लगाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, मैंने यादव समाज को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं देवेंद्र यादव के ‘लाठी उठाने’ को लेकर मैंने उन्हें लठैत कहा है। मेरे बयान को कांग्रेस के लोग गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। मैंने मजाक में कहा था, कुछ लठैत चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है 

कांग्रेस के प्रचार अभियान को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस की हालत खराब है, बिखराव की स्थिति बनी हुई है। दुर्ग में भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल ने भाजपा  प्रवेश कर लिया है। अब तो कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर में भी बिखराव दिख रहा है।

महिलाओं पर कोई असर नहीं होगा 

चुनाव से पहले कांग्रेस सभी महिलाओं नारी न्याय गांरटी का फार्म भरवा रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, महिलाओं पर इसका कोई असर होने वाला नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से जनता का विश्वास उठ चुका है। वह कुछ भी करेंगे तो जनता विश्वास करने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *