पोटियाडीह स्टेडियम में मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई युवक की हत्या की आशंका

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पोटियाडीह में एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा गया हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार,मृतक युवक का नाम  खिलेश्वर साहू पिता स्व.रामा धर साह था। वह ग्राम खरतुली का निवासी था। बताया जा रहा कि,युवक ड्राइवर का काम करता था बीती रात को वह अपने घर से कही जाने के लिए निकला लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया। इसके परिजनों ने आस -पास के लोगों से पुछा लेकिन युवक की कोई जानकारी मिली। इसी दौरान रविवार को पोटियाडीह स्टेडियम के पास एक युवक की लाश मिलने कि सूचना मिली।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं 

शव को जा कर देखा तो पता चल रहा कि,वह खिलेश्वर हैं उसकी बाइक भी है। इसकी  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही हैं कि,हत्या कर युवक की शव को फेका गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। आशंका जताई जा रही हैं कि,हत्या कर युवक की शव को फेका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *