CG : यातायात नियम की अवहेलना : एक महीने में वाहन चालको से ढाई लाख की वसूली

०० ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी एवं स्टंट बाजो पर की कार्यवाही

०० यातायात नियमो की अवहेलना नहीं की जायेगी बर्दाश्त : थाना प्रभारी ठाकुर

शैलेष आनंद सोजवाल

रायपुर : राजधानी में यातायात नियमो की धज्जियां उढ़ा कर फर्राटे से वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए  टाटीबंध यातायात थाना प्रभारी ने एक महीने में ढाई लाख की वसूली किया है वही वाहन चालको को आगे से यातायात नियमो का पालन करने की हिदायत भी दी है|

टाटीबंध यातायात थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि टाटीबंध चौक में बेतरतीब वाहन पार्किंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी एवं स्टंट बाजो पर यातायात पुलिस द्वारा सख्ती से लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में विगत एक महीने में विभिन्न वाहन चालको से यातायात नियमो की अवहेलना करने पर चलानी कार्यवाही करते हुए लगभग ढाई लाख की वसूली की गई है| यातायात नियमो का पालन करने पुलिस हमेशा अपील करती है साथ ही वाहन चालको को समय समय पर समझाइश भी देती है बावजूद इसके कई वाहनों चालको द्वारा नियमो का पालन नहीं करते जिसके चलते चलानी कार्यवाही की जाती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *