अभनपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मौत की धमकी के चलते 9 महीने बाद ऍफ़आईआर

रायपुर : रायपुर के अभनपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। तीन युवकों ने दुष्कर्म के बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद अभनपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले को जांच में जुटी हुई है। एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला अगस्त 2023 का है। अभनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को आरोपियों ने बुलाया इसके बाद एक-एक कर दुष्कर्म किया। युवती का दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दो आरोपित अभनपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

युवती कई बार थाने से वापस लौटी

जानकारी के अनुसार पीड़िता को आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से वह कई बार थाने गई लेकिन बिना जानकारी दिए वह वापस आ गई। अब इस घटना के नौ महीने बाद वह स्वजनों के साथ हिम्मत दिखाई और अभनपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *