अगर आपको बिना कारण पूरे दिन थकान और कमजोरी रहती है तो इसे ना करें नजरअंदाज

लाइफस्टाइल . आजकल जवान लोगों के अंदर भी यूरिक एसिड का लेवल जरूरत से ज्यादा हो रहा है। क्योंकि सुस्त लाइफस्टाइल की वजह से उनका शरीर यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पा रहा है और खानपान से प्यूरीन बढ़ता रहता है। बता दें कि प्यूरीन खाने पीने की चीजों में मिलता है और इसके टूटने पर ही यूरिक एसिड बनता है।

यूरिक एसिड में क्या नहीं खाना चाहिए:

शराब, सी फूड, रेड मीट, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, मिठाई में प्यूरीन की अधिक मात्रा होती है। जिससे हाइपरयूरिसीमिया हो सकता है। इसका हाई लेवल किडनी और जोड़ों के लिए नुकसानदायक होता है। यह बीमारी धीरे-धीरे इन्हें खराब करती रहती है। इसके कई सारे लक्षण हैं, जो डाइट में बदलाव करने और डॉक्टर की सलाह लेने की चेतावनी देते हैं। एक लक्षण तो ऐसा है जो 24 घंटे दिखता रहता है, लेकिन किसी की उसपर नजर नहीं जाती। अगर शुरुआत में ही इसे पकड़ लिया जाए तो किडनी स्टोन और गठिया से बचा जा सकता है।

थकान-कमजोरी

थकान-कमजोरी

इस समस्या को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। अगर आपको बिना कारण पूरे दिन थकान और कमजोरी रहती है तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी नहीं जाती। क्योंकि इसका असली यूरिक एसिड से आई क्रोनिक इंफ्लामेशन होती है। यह आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ के बिगड़ने का बड़ा संकेत है।

पेशाब में बदलाव

पेशाब में बदलाव

यूरिक एसिड का एक लक्षण खासतौर से रात में भी दिखता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक जब इस अपशिष्ट पदार्थ को निकालने के लिए किडनी काफी मेहनत करती हैं तो ज्यादा पेशाब आने लगता है और रात में कई बार आपको उठना पड़ता है। इसके साथ पेशाब का गहरा रंग, बदबू और झाग भी बनते हैं।

जोड़ों में दर्द और सूजन

जोड़ों में दर्द और सूजन

यूरिक एसिड का सबसे पहला जोड़ों में दर्द या सूजन मानी जाती है। यह समस्या अचानक होने लगती है और खासतौर से पैर के अंगूठे में दर्द-सूजन होती है। ऐसा जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमने से होता है। इस लक्षण के दिखने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

स्किन उतरना

स्किन उतरना

कुछ मामलों में स्किन भी खराब होने लगती है। इसकी वजह से खाल उतरना, खुजली, जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई बार गठिया की वजह से जोड़ों के ऊपर टोफाई बन सकती है। यह स्किन की मोटी गांठ जैसी होती है।

मसल्स में अकड़न

मसल्स में अकड़न

हाई यूरिक एसिड की वजह से शरीर में अकड़न और दर्द हो सकता है। यह दिक्कत अक्सर सुबह के वक्त दिखती है। आमतौर पर यह एक जगह ना होकर पूरे शरीर में महसूस होती है। इसकी वजह से आपका हाथ-पैर हिलाना कम हो जाता है।

हल्का बुखार

हल्का बुखार

यूरिक एसिड जब शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ा देता है तो शरीर उससे लड़ने लगता है। जिसकी वजह से बुखार रहने लगता है। यह हल्का बुखार अक्सर पूरे टाइम महसूस होता रहता है। इसमें खांसी जुकाम जैसी दिक्कतें नहीं होती।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। desh ka prahari इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *