रायपुर : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने सुश्री अनुषा पिल्ले को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 में चयनित होने पर उनके घर पहुँचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यू पी एस सी द्वारा घोषित 2024 के परिणाम में सुश्री अनुषा पिल्ले ने 202वीं रैंक हासिल की है।
सुश्री अनुषा सेवा निवृत्त डीजीपी श्री संजय पिल्ले एवं अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले की सुपुत्री है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल उपस्थित थे।
