पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख के ईनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी पुलिस के निशाने पर है। दरअसल, कोयलीबेड़ा क्षेत्र के करकानार के जंगलों में डीआरजी-बीएसएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने नक्सलियों के मिलिट्री कंपनी 5 के प्लाटून कमांडर मनखेर को मार गिराया है, जिस पर शासन ने 8 लाख का इनाम घोषित किया था। मौके से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें एक थ्री नाट थ्री रायफल,एक 12 बोर की बंदूक, 9 नग बीजीएल समेत अन्य नक्सल सामग्री शामिल है।

बीते 40 दिनों में पुलिस ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें दो नक्सली मिलिट्री कंपनी के कमांडर हैं। ऐसे में यह बात साफ है कि, कांकेर पुलिस के निशाने पर अब नक्सलियों की सबसे खतरनाक माने जाने वाला लड़ाकू दस्ता है। जिसके पीछे जवानों की टीम पड़ी हुई है, एसपी कल्याण एलेसेला ने बताया कि, उत्तर बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों का सबसे बड़ा लीडर राजू सलाम की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस बल को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था।

नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया था 

शनिवार को हुई मुठभेंड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया था। लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली खुद को कमजोर देखते हुए भाग निकले, मौके की सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव और भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *