NCERT पाठ्यपुस्तकों में इमरजेंसी का अध्याय बना सियासी मुद्दा, जयवर्धन सिंह बोले- भाजपा बेशर्मी से कर रही राजनीति

रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एनसीईआरटी की किताब में आपातकाल को शामिल करने पर रोष जताते हुए भाजपा को बेशर्म पार्टी करार दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी राजनीति में बच्चों की किताबों को भी शामिल करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति जरूर करती है, लेकिन कभी बच्चों के भविष्य को इसमें शामिल नहीं करती. भाजपा बच्चों के भविष्य पर भी राजनीति करने वाली पार्टी है.

बिलासपुर में नीट घोटाले को लेकर कांग्रेस की ओर से देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यकम के संबंध में होने वाली प्रेस वार्ता में शामिल होने रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री रहे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया जाएगा. इसी कैंपेन के अधीन देशभर के 28 शहरों में प्रेस वार्ता रखी है. बिलासपुर में होने वाली प्रेस वार्ता में मैं शामिल होऊंगा.

उन्होंने कहा कि पहली बार देश के इतिहास में हमने देखा है कि सीबीएसई शिक्षा, जो कांग्रेसी ने दी थी, उसमें घोटाला हो रहा है. धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकल में दो बार नीट पेपर लीक हुआ है. कांग्रेस ने देश को पहला आईआईटी, आईआईएम और एआईआईएमएस दिया था. नरेंद्र मोदी की सरकार ने नीट घोटाला और सीबीएसई घोटाला दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि जब एनटीए (NTA) का गठन किया गया था, तो संसदीय अधिकार क्यों नहीं दिया गया.ऐसा कभी नहीं हुआ- सचिन पायलट

एनसीईआरटी की 9वीं कक्षा की किताब में इमरजेंसी को शामिल किए जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि इतिहास को अपने तरीके से आप देख सकते हैं. जहां-जहां बीजेपी की सरकार होती है, वहां किताब और इतिहास को अपने तरीके से प्रस्तुत करती है. बीजेपी का एक ध्येय हो सकता है, लेकिन हमें आगे देखना पड़ेगा. जिस तरीके से लोकतंत्र में चुनौती है. बीजेपी जिस तरीके से अपने हित को साधने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, ऐसा कभी नहीं हुआ.