NSUI प्रदेश सचिव की खुलेआम गुंडई, सरेराह कांग्रेस महासचिव समेत 2 युवकों को गाड़ी से रौंदा

बिलासपुर. जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने गुंडागर्दी दिखाते हुए दो युवकों पर कार चढ़ा दी. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उस वक्त और भी लोग वहां पर मौजूद थे. जो बाल-बाल बच गए. घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे के पैर में गंभीर चोटें आई है. पुलिस मामले की शिकायत पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव अपनी कार में कुछ लोगों को बैठाकर घटना स्थल की तरफ आया और सड़क में चल रहे मंजीत सोनी और सिद्धू नामदेव पर गाड़ी चढ़ाकर कर फरार हो गया. घटना में युवा कांग्रेस शहर जिला महासचिव मंजीत सोनी कार की चपेट में आने से हवा में उछल गया और दूर जाकर सड़क में जा गिरा. युवक को इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. वहीं दूसरे युवक का इलाज सिम्स में चल रहा है. इस मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *