स्कूल के हेड मास्टर ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर| कोंडागांव जिले में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा के शरीर के विभिन्न अंगों को गलत इरादे से अश्लील तरीके से छूआ था। मामले की शिकायत के बाद आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर का है। जब जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि, हेड मास्टर हन्नु राम बघेल (53) ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। फिर बातों-बातों में ही छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। छात्रा के मना करने पर भी वह नहीं माना। हेड मास्टर की हरकत देख छात्रा घबरा कर वहां से भाग गई थी। उसके बावजूद हेड मास्टर छात्रा को रोकने की कोशिश कर रहा था। उधर, शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब घर लौटी तो उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। डरी सहमी छात्रा ने हेड मास्टर की एक-एक हरकत को घरवालों को बताई। फिर परिजनों ने कोंडागांव बीईओ को लिखित में आवेदन दिया। पहले इस मामले की विभागीय जांच की गई। जिसमें तथ्य सही पाए गए।

वहीं 28 नवंबर को बीईओ ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर मामले की ऍफ़आईआर दर्ज करवाई। साथ ही एसपी  से भी मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने एक्शन लेते हुए आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हेड मास्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *