चक्काजाम पड़ा महंगा, 21 लोगों पर दर्ज हुई FIR

जांजगीर–चांपा। जांजगीर और चांपा के बीच मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मछुआ समिति के 20 सदस्यों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा अन्य प्रदर्शनकारियों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है।

यह कार्रवाई सहायक संचालक मत्स्य विभाग सीताराम अहिरवार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में बताया गया कि चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौच की गई और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर रखा, जिससे जांजगीर–चांपा मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। चक्का जाम के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221 एवं 126(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करना और शासकीय कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आरोपियों के नाम

1- नवीन धीवर

2- गायत्री गायग्वाल

3- ओम प्रकाश धीवर

4- बुधराम धीवर

5- भोजराम धीवर

6- दामोदर धीवर

7- राकेश महंत निवासी कुलीपोटा

8- शिवकुमार धीवर निवासी गोधना

9- करन

10- विजय धीवर

11- सरिता धीवर पति समारु धीवर

12- मीना धीवर

13- मोनू धीवर निवासी कोसा

14- अहिल्या धीवर पति लक्ष्मी प्रसाद निवासी कोसा

15- सविता धीवर निवासी बलौदा

16- सरिता धीवर पति नारद धीवर निवासी घडोला

17- रामकुमार

18- गोवर्धन धीवर पिता राम भरोस निवासी लछनपुर

19- सहसराम

20- धनबाई धीवर निवासी भोजपुर चाम्पा

21- अन्य आरोपी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे ) द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *