‘हम केंद्र में फिर से पीएम मोदी को लाएंगे’ चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम साय का ट्विट

रायपुर: आज से लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार तेज कर दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आज मीडिया को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 और 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि देश में 7 चरणों पर लोकसभा चुनाव होंगें। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां तीन चरणों पर मतदान कराया जाएगा। पहला चरण 19 अप्रैल को बस्तर, दूसरा चरण 16 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगाव, वहीं तीसरा चरण 7 मई को रायपुर, सरगुजा रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग मतदान होगा।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सीएम साय ने किया ट्विट

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के ​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ट्विट सामने आया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ​ट्विटर पर लिखा है कि ‘लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। समूचा भारत, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है। बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के ध्येय को फलीभूत करते हुए देश ने अभूतपूर्व प्रगति की। साथ ही सरकार में आते ही हमने केवल 3 महीनों में ही छत्तीसगढ़ में मोदी की प्रमुख गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा किया। हम प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। हम केंद्र में फिर से मोदी जी को लाएंगे और भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *