इस साल दिवाली पर बहुत ही शुभ संयोग में बन रही है। दिवाली पर एक तरफ जहां शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में हैं, वहीं शुक्र कन्या राशि और सूर्य और मंगल तुला राशि में विराजमान हैं। इस बार दिवाली पर मंगल और सूर्य की युति बन रही है, जो रुचक राजयोग बना रही है। इस राजयोग के कारण कई राशियों के लिए अच्छी खबर है। इसके अलावा दिवाली से पहले शनि मार्गी भी हो गए हैं। ऐसे में इस साल दिवाली कई राशियों के लिए धनवर्षा के योग बना रही है। कुछ समय ये परेशान रहे जातकों के लिए अब शुभ समय आने वाला है। आइए जानें क्या होगा इसका विभिन्न राशियों पर असर-
मिथुन राशि वालों के लिए दिवाली के बाद का समय बहुत अच्छा है। आपको बता दें कि इस राशि के लोगों के दिवाली अच्छी मनेगी। आपकी मनी से जुड़ी समस्याएं अब खत्म होंगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकती है और बॉस से आपकी बहुत बनने वाली है। इसके साथ ही अगर सरकारी नौकरी के लिए कोई एग्जाम दे रहे हैं, तो नौकरी मिलने के चांस हैं।
कन्या राशि-कन्या राशि के लोगों के लिए दिवाली बहुत ही शुभ होगी। जॉब के अच्छे ऑफर आपका इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा करियर में आपकी ग्रोथ होती दिख रही है। मानसिक शांति के लिए आध्यात्म की तरफ जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग विदेश में भी जा सकते हैं और यहां वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रोथ के अच्छे मौके नजर आ रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।
