एलबी स्टेडियम में दो पहलवानों के बीच झड़प में कई घायल

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित एलबी स्टेडियम में दो पहलवानों के बीच झड़प के दौरान कई दर्शक चोटिल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक एलबी स्टेडियम में पिछले तीन दिनों से मोदी केसरी दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता हो रही थी। शुक्रवार रात समापन समारोह के दौरान दो पहलवानों के बीच किसी बात को लेकर टकराव हो गया। जहां एक तरफ मैच जारी था, वहीं दूसरी तरफ दोनों पहलवानों के समर्थक कुर्सियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हुए झगड़ने लगे। दर्शक भयभीत हो गए और स्टेडियम से बाहर भाग गए।
इस घटना में कई दर्शक घायल हो गये। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और इसमें शामिल दोनों समूहों को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *