गैस सिलेंडर लीक होने से हुआ हादसा, पति-पत्नी और 2 बच्चे आग में झुलसे

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इस घटना में एक परिवार के चार लोग बुरी तरह झुल गए। जिसमें माता-पिता और दो बच्चे शामिल है। फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना कोतवाली इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बदान मोहल्ले के एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकाराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान घर में मौजूद परिवार आग में झुलस गया। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

इस दर्दनाक हादसे में माता-पिता और दो छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह से जल गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं दमकल विभाग जब तक आग पर काबू पाती, उससे पहले घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *