डिब्बे में पेट्रोल बैन के बीच युवक का देसी जुगाड़ वायरल! रास्ते में खत्म हुआ पेट्रोल तो बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर पहुंचा घर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पेट्रोल पंपों पर बोतल, जरेकिन और प्लास्टिक डब्बों में पेट्रोल देने पर लगी रोक के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी बाइक में पेट्रोल खत्म होने के बाद ऐसा देसी जुगाड़ लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

मामला गरियाबंद के शांति फ्यूल्स पेट्रोल पंप का है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल खत्म होने पर युवक की बाइक रास्ते में बंद हो गई थी। काफी कोशिशों के बाद भी उसे कहीं से बोतल या जरेकिन में पेट्रोल नहीं मिल पाया, क्योंकि जिले के पेट्रोल पंपों में बोतलों, डिब्बों में पेट्रोल देने पर रोक लगी हुई है। इसके बाद युवक ने अनोखा तरीका निकाला। उसने अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा और सीधे पेट्रोल पंप पहुंच गया।

पेट्रोल पंप परिसर में जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची तो लोगों की नजरें उस पर टिक गईं। ट्रॉली में कोई सामान नहीं, बल्कि एक मोटरसाइकिल रखी हुई थी। कुछ देर तक पेट्रोल पंप कर्मचारी और वहां मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। बाद में युवक ने बाइक में पेट्रोल भरवाया और वहां से रवाना हो गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लिमिट तय होने से कृषि कार्य पर पड़ा प्रभावबता दें गि गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक में डीजल के लिए अब भी पेट्रोल पंप के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। दोपहर बाद 4 बजे से आधी रात तक नेशनल हाइवे के किनारे ट्रैक्टरों की कतार लग रही है, क्योंकि जिला प्रशासन ने डिब्बो और जरकिन में तेल ले जाने पर पाबंदी लगाने के साथ ही मात्रा का भी लिमिट तय कर दिया है। इस आदेश का असर कृषि कार्य पर लगे ट्रैक्टरों पर ज्यादा नजर आ रहा है।

नई गाइडलाइन जारी करने की मांग

6 घंटे तक इंतजार के बाद ट्रैक्टर वाहनों में अधिकतम 2 हजार रुपए के डीजल दिए जा रहे, जो बमुश्किल 4 घंटा तक जुताई करेगा। इस व्यवस्था से ट्रैक्टर संचालक और किसानों को परेशान होता देख कांग्रेस ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य में लगे वाहनों के लिए नई गाइडलाइन जारी किया जाए, जिससे कृषकों को राहत मिल सके। ऐसा नहीं होने पर किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।देखें वीडियो –

गरियाबंद में बोतल और जरेकिन में पेट्रोल देने पर लगी रोक के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। शांति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर एक युवक अपनी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर पेट्रोल भरवाने पहुंच गया। दरअसल रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। युवक ने पहले बोतल और प्लास्टिक डब्बे… pic.twitter.com/A7K8moBinr