शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पिता द्वारा अपने ही बेटे पर गुंडों से पिटवाने का घोर कलियुगी मामला सामने आया है। गुंडों के साथ पहचान और स्थान बताने के लिए पिता ने बकायदा दो भतीजे भी भेजे थे। मारपीट की घटना हुई सीसीटीवी में कैद
मामला शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे का है, जहां पिता-पुत्र के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। पिता ने ही गुंडों को भेजकर बुधवार की शाम अपने बेटे दुकान में बलात घुसकर पिटाई करवा दी है। अचानक हुए हमले के दौरान गुंडों से बचाने आई पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट कर दी गई।
बताया जाता है कि गुंडों के साथ पहचान और स्थान बताने के लिए पिता ने अपने दो भतीजों को भी भेजा था। मारपीट के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। कोलारस थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी पीड़ित अनिल कुशवाह ने दी।