फाइनल स्टेज में डील! अपनी ही कंपनी की हिस्सेदारी खरीद रहा टाटा समूह

टाटा समूह अपनी कंपनी टाटा प्ले में लगभग 20% हिस्सेदारी वापस खरीदने के लिए सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स PTE के साथ बातचीत कर रहा है। इस डील की वजह से टाटा प्ले की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक की हो सकती है। इस डील की खबर ऐसे समय में आई है जब टाटा प्ले अपना आईपीओ लॉन्च करने पर विचार कर रही है। इसके लिए काफी पहले ही सेबी की मंजूरी मिल गई थी लेकिन कंपनी अभी देरी कर रही है।

18 साल बाद आ रहा IPO: इससे पहले, टाटा समूह की ही एक अन्य कंपनी Tata Technologies के आईपीओ की लॉन्चिंग होने वाली है। हालांकि, अब तक इस आईपीओ की लॉन्चिंग डेट और इश्यू प्राइस समेत अन्य डिटेल सामने नहीं आई है। यह करीब 18 साल बाद होगा जब टाटा समूह की किसी कंपनी का आईपीओ आएगा। साल 2004 में टाटा समूह की कंपनी टीसीएस का आईपीओ लॉन्च हुआ था। इसके बाद अब तक लंबा गैप है।

टाटा प्ले की डील की डिटेल: ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टाटा समूह और सिंगापुर के टेमासेक इस डील की चर्चा के अंतिम चरण में हैं। बता दें कि टाटा प्ले, टाटा समूह और वॉल्ट डिज्नी कंपनी के ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स इंक के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। यह सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से पे टेलीविजन और अपने ऐप के माध्यम से ओटीटी वीडियो स्ट्रीमिंग प्रोवाइड करता है। पूरे भारत में इसके 23 मिलियन कनेक्शन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *