बक्‍सों में पैसा भरकर ला रही ईडी व सीआरपीएफ, इनके वाहनों की हो चेकिंग: सीएम बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, “सीआरपीएफ के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी, सीआपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।”

मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा सत्‍ता के लिए किसी भी स्‍तर पर जा सकती है। कांग्रेस चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेगी और ईडी, सीआपीएफ के वाहनों की चेकिंग की मांग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *