बृजमोहन ने कहा सनातन धर्म विरोधी है कांग्रेस, इसीलिए साधु संतों का करते है अपमान

रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि उनके नामांकन में अपना आशीर्वाद देने के लिए देशभर से पहुंचे साधु-संतों को कांग्रेस द्वारा “पैसे लेकर आने वाला कहना” सिर्फ संतों का नही अपितु संपूर्ण सनातन धर्म का अपमान है। कांग्रेस पार्टी को अपनी इस ओछी हरकत के लिए तुरंत ही साधु संतों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही अपनी पार्टी के इस बयान पर महंत रामसुंदर दास जी का मौन रहना यह बताता है कि कांग्रेस उन्हें सिर्फ मुखौटा के रूप में इस्तेमाल कर रही है। असल में मुगलिया शासन प्रदेश में चलाया जा रहा है। जहां सनातन धर्म व धर्मगुरुओं को दिन प्रतिदिन अपमानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि उनके ही नेतृत्व में त्रिवेणी संगम राज्य में कुंभ का भव्य आयोजन होता था। जिसमें देश भर से साधु संत छत्तीसगढ़ की पावन धारा में पधारते और जन-जन को अपना आशीर्वाद देते थे। चूंकि मेरा पूरा परिवार सनातन धर्मावलंबी है इस वजह से देश भर के साधु संतों से उनका सतत संपर्क और उनका घर परिवार में आना-जाना लगा रहता है। विधानसभा चुनाव के नामांकन में भी पूज्य साधु संत उनके निवास पहुंचे थे। परंतु सनातन धर्म विरोधी कांग्रेस को साधु संतों का पावन चरण मेरे निवास पर पड़ना बर्दाश्त नहीं हो रहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि मेरा जीवन जन सेवा,संत सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पित है और इसके लिए मैं प्राणपण से लगा हूं और लगा रहूंगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में बैठते ही कांग्रेस ने कुंभ समाप्त कर अपना धर्म विरोधी होने का परिचय दे दिया जिसे लेकर देशभर के साधु संतों में बेहद नाराजगी है। उन साधु संतों की मान्यता है कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन पुनः किया जाए।
_30 अक्टूबर रायपुर / रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का धुआंधार जनसंपर्क जारी है। उन्होंने चंगोराभाठा, वाल्मीकि नगर सुंदरनगर, महामाया नगर और नवजीवन सोसायटी में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की और शहर और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ चलने को बात कही।
इस दौरान चंगोराभाठा में शीतला माता मंदिर के पास बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद निरंतर उन्हें मिल रहा है फलस्वरुप मैं क्षेत्र के विकास का बेहतर काम कर पा रहा हूं। मेरा प्रयास रहता है कि विकासपरक सोच के साथ जन भावनाओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ा जाए। यही वजह है कि आज जनता का आशीर्वाद निरंतर मुझ पर बना हुआ है।
इस अवसर पर अवधेश दुबे, आकाश दुबे, सरिता दुबे, मनीषा चंद्राकर, ओम शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *