मनरेगा और आवास योजना के रिकॉर्ड में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया। आरोपी की यह कृत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए दस्तावेजों के सामने हुई। यह घटना बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वेश साहु ने मनरेगा में हाजरी भरने को लेकर धमकी दी और मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद उसने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए झोले को छीनकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से योजनाओं के रिकार्ड जल गए।

बताया जा रहा है कि घटना के समय सरकारी कर्मचारी रिकार्ड की देखरेख कर रहे थे, तभी आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *