महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार जिला अस्पताल में बुधवार को महिला ने ट्रिपलेट्स (एक साथ 3 बच्चों) को जन्म दिया। दंपती के घर शादी के 2 साल बाद खुशखबरी आई है। तीनों बच्चे स्वस्थ और डॉक्टर की निगरानी में हैं।

बलौदाबाजार जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा रूपरेला ने बताया कि कोसमंदा (भाटापारा) में रहने वाले दुर्गेश साहू ने अपनी गर्भवती पत्नी सोनी साहू को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सिजेरियन से महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक लड़की और 2 लड़के हैं। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

डिलीवरी कराने वाली टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा रूपरेला, ओटी इंचार्ज डॉ आयशा बेगम, डॉ ईशान दुबे, डॉ रोशन देवांगन शामिल रहे। इन्होंने बताया कि ट्रिपलेट्स की डिलीवरी करवाने का उन्हें पहली बार मौका मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों का वजन थोड़ा कम है, लेकिन सभी स्वस्थ हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मां की हालत भी ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *