मोबाइल लैपटॉप पर करते हैं देर तक काम तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए करें ये उपाय

आजकल लोग सुबह आंख खोलते ही मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं। और, देर रात तक ऐसा ही करते रहते हैं। वहीं लैपटॉप और कम्प्यूटर पर काम करना उनके काम का हिस्सा होता है। ऐसे में आंखों की सेहत के साथ लापरवाही हो ही जाती है। नतीजा आंखों में कई सारी समस्याओं के रूप में देखने को मिलता है। लगातार स्क्रीन पर देखने के सबसे ज्यादा आई स्ट्रेन की समस्या देखने को मिलती है।

क्या है आई स्ट्रेन
लगातार घंटों अगर मोबाइल चलाते रहें तो कई बार आंखों में दर्द, सिर में दर्द, खुजली, जलन और आंखों में सूखापन महसूस होता है। ये सारे लक्षण आई स्ट्रेन की वजह से होते हैं। इससे राहत पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करे।

फॉलो करें 20-20 रूल्स
आंखों को सेहतमंद बनाकर रखना है तो मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर काम करते हुए हर 20 मिनट पर आंखों को स्क्रीन पर से हटाकर 20 सेकेंड तक दूसरी चीजों को देखें। 20-20 मिनट के इस रूल को पूरे दिन फॉलो करते रहें। इससे आंखों को राहत मिलेगी।

मोबाइल ना चलाएं
अगर आप काम की वजह से लगातार घंटों कम्प्यूटर और लैपटॉप को देखते हैं। तो मोबाइल से दूर रहें। वहीं बहुत सारे लोग केवल मोबाइल को घंटो केवल मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों को अपने स्क्रीन टाइम को घटाना चाहिए। इसके अलावा अपनी डिवाइस की ब्राइटनेस को कम करके रखें।

अंधेरे में ना चलाएं डिवाइस
मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर को कभी भी अंधेरी जगह बैठकर ना चलाएं। इन डिवाइस से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों के लिए नुकसानदेह होतो है। अगर बहुत जरूरी हो अंधेरे में मोबाइल चलाना तो ब्लू लाइट से बचाने वाले चश्मे लगाकर ही मोबाइल चलाएं।

आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें
जिस तरह से फिजिकली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज, वर्कआउट और वॉक करना जरूरी होता है। उसी तरह से आंखों को इस्तेमाल करने के लिए एक्सरसाइज जरूरी होती है। जिससे आंखों में थकान, तनाव ना हो और रोशनी बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *