योग साधकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रायपुर. भारतीय योग संस्थान, रायपुर के योग साधकों ने होली पर्व के पूर्व शहर के विभिन्न योग केंद्रों में एक साथ मिलकर उत्साहपूर्वक ‘होली मिलन समारोह’ मनाया. गायत्री नगर, स्वर्णभूमि, कटोरा तालाब पार्क, कृष्णा नगर गुड़ियारी, बुढ़ातालाब, ऑक्सीजोन, भैरव सोसाइटी, आनंद नगर, रिद्धि सिद्धि पार्क, टैगोर नगर और वृंदावन पार्क अवंती विहार सहित अनेक केंद्रों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए.

सभी योग केंद्रों में गुरुओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ. इस दौरान संपूर्ण योग साधना कराई गई, जिसमें आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल रहे. साधकों को तन और मन को स्वस्थ रखने की योगविद्या से अवगत कराया गया. योगाभ्यास के बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया. नृत्य, कवि सम्मेलन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ‘होली मिलन समारोह’ को यादगार बना दिया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता की.

प्रांतीय पदाधिकारी राजेश अग्रवाल और राजेश डागा ने सभी केंद्र प्रमुखों को उनके निष्काम सेवा के लिए प्रोत्साहित किया. मुकेश सोनी ने साधकों को संदेश देते हुए कहा कि यदि नित्य आप योग को अपने दिनचर्या में उतारे तो जीवन में रोज होली और दिवाली है.

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदेशना मेने, रिया फतननी, वंदना आहूजा, पिंकी जैन, के आर साहू, नीतू, गायत्री, सपना, प्रभा शर्मा, नीलम, ममता, गीता, जया नवलानी, सरिता, किरण प्रसाद, रिया फतनानी, कंवलजीत कौर, लता चौधरी, गीताजंली बाग, हर्षपाल, विश्वकर्मा, नयना, मनीषा इसरानी, जयंती चंद्रा, सिंटू पटेल, विनोद अग्रवाल, प्रकाश बजाज का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *