वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार से तिलमिलाई श्रीलंकाई सरकार, पूरे क्रिकेट बोर्ड को किया गया बर्खास्त

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मिली करारी हार से श्रीलंका की सरकार तिलमिला गई और खेल मंत्री ने पूरे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया। अंतरिम चेयरमैन अर्जुण रणतुंगा हैं। लंका की टीम को भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच में मुंबई के मैदान पर करारी हार मिली थी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर सरकार का डंडा चला है। श्रीलंका के खेल मंत्री ने 302 रनों से मिली हार के बाद बोर्ड के सभी सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को ये फैसला सुनाया। भारत के खिलाफ श्रीलंका की टीम का कुछ ही समय में तीसरी बार बुरा हाल हुआ है। एक बार जनवरी में टीम 300 से ज्यादा रन से हारी थी और उसके बाद एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम 60 रन भी नहीं बना पाई थी। वर्ल्ड कप 2023 में हुई श्रीलंका की दुर्गति का कारण वहां के नागरिकों ने बोर्ड के प्रेसिडेंट शम्मी सिल्वा को माना और बोर्ड के हर एक सदस्य से इस्तीफे की मांग की थी। तनाव इस हद तक बढ़ गया कि इमारत की सुरक्षा के लिए दंगा पुलिस को तैनात किया गया। रणसिंघे ने पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम सात सदस्यीय समिति नियुक्त की है। इस समिति का गठन 1973 के खेल कानून संख्या 25 के अधिकार के तहत हुआ। दो महिलाओं सहित तीन रिटायर्ड जज और पूर्व एसएलसी अध्यक्ष उपाली धर्मदास को भी शामिल किया है। इस समिति ने अर्जुन रणतुंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष माना है। रणतुंगा पहले 2008 में इसी तरह की अंतरिम समिति का नेतृत्व कर चुके हैं और वे सिल्वा प्रशासन के प्रबंधन के आलोचक रहे हैं। श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सिर्फ दो ही मुकाबले जीत पाई है। दो और मैचों से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का क्वॉलिफिकेशन तय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *