नयी दिल्ली. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट लेने वाले झारखंड के बाएं हाथ के गेंदबाज शहबाज नदीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
नदीम ने कहा, “मैं काफी समय से अपने संन्यास के फैसले पर विचार कर रहा था और अब मैंने यह फैसला किया है कि मैं तीनों प्रारुपों से संन्यास ले रहा हूं। मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि जब आपके पास कोई मोटिवेशन हो तो आप हमेशा ख़ुद को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हालांकि अब मुझे जब पता है कि भारतीय टीम में मुझे मौका नहीं मिल सकता तो यह बेहतर है कि मैं युवा क्रिकेटरों को मौका दूं। साथ ही अब मैं दुनिया भर की टी-20 लीग में खेलने का भी मन बना रहा हूं।”
