सीएम ने मिठाई खिलाकर सिंहदेव का किया स्वागत:डिप्टी सीएम बनते ही मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सिंहदेव, उनके क्षेत्र और घर जाकर दिया संदेश

रायपुर. छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद रायपुर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने सबसे पहले सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस मौके पर भूपेश ने सिंहदेव को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद थीं। इसके बाद भूपेश और सिंहदेव दुर्ग संभाग के बूथ चलो अभियान में शिरकत करने रवाना हुए।

सीएम भूपेश दुर्ग ग्रामीण विस के अभियान में पहुंचे, जबकि डिप्टी सीएम सिंहदेव सीएम भूपेश के क्षेत्र पाटन पहुंचे। यहां बूथ चलो अभियान में शिरकत करने के बाद सिंहदेव कुम्हारी स्थित सीएम भूपेश के घर भी गए, जहां उन्होंने सीएम के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके साथ ही एक बड़ा संदेश दे दिया है कि पद को लेकर भूपेशऔर सिंहदेव के बीच कोई मतभेद नहीं है। बता दें कि पाटन में मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल भी सिंहदेव के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *