लॉडरहिल, वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 में रविवार को 12.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिये और अब वह जीत से सिर्फ 49 रन दूर है।
भारत ने सूर्यकुमार यादव (45 गेंद, 61 रन) के अर्द्धशतक की बदौलत विंडीज के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा। खराब मौसम के कारण खेल रुकने से पहले वेस्ट इंडीज के लिये ब्रैंडन किंग ने नाबाद 54 जबकि निकोलस पूरन ने नाबाद 46 रन बना लिये। मेज़बान टीम को अब पांच मैचों की शृंखला 3-2 से जीतने के लिये 45 गेंद में 49 रन बनाने हैं।
