सुदीप्तो को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सैयद खालिद कैस के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय महासचिव खेमराज चौरसिया तथा छग राज्य इकाई के समन्वयक सुधीर तम्बोली आजाद के अनुसंशा पर छग के वरिष्ठ पत्रकार सुदीप्तो चटर्जी को पीसीडब्ल्यूजे के छत्तीसगढ़ इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि सुदीप्तो चटर्जी विगत 23 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में कार्यरत हैं तथा विभिन्न राष्ट्रीय मीडिया, एफएम रेडियो आदि में कार्य करने का विशेष अनुभव है। पीसीडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा छग इकाई के लिए अजित शर्मा अध्यक्ष, दिलीप वर्मा उपाध्यक्ष , अनुपम वर्मा महासचिव, निखिल भटनागर कोषाध्यक्ष, अमित अग्रवाल एवं सुधीर वर्मा को प्रदेश सहसचिव नियुक्त किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *