स्किन में हो रही परेशानियां इन बीमारियों के हैं लक्षण

चेहरा इंसान के केवल मन के भावों को ही नहीं बताता बल्कि चेहरा देखकर इंसान की सेहत का भी पता लगाया जा सकता है। अगर आप किसी खास बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका पता स्किन पर दिख रहें खास तरह के लक्षणों से भी हो जाता है। इस बारे में डायटीशियन मनप्रीत बताती हैं कि स्किन पर अगर इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो ये हार्मोन से जुड़ी या फिर दूसरी बीमारियों की समस्या को बताता है। साथ ही जानें किन हर्बल ड्रिंक से मिलेगा आराम।

स्किन टैग
चेहरे पर या गर्दन पर छोटे-छोटे मस्से बनने लगे हैं तो ये इंसुलिन रेजिस्टेंस की निशानी होते हैं। शरीर में जब इंसुलिन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है तो इसके लक्षण स्किन पर भी दिखते हैं। प्री डायबिटिक लक्षणों में से एक लक्षण के रूप में मस्से को गिना जाता है। अगर चेहरे या गर्दन पर मस्से उभर रहे हैं तो मेथी दाने की चाय को पिएं। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या को खत्म करने में मदद करेगी। साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है।

चेहरे पर होने लगे हैं एक्ने और मुंहासे
टीनएज में एक्ने और मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन टीनएज के बाद भी चेहरे पर मुंहासे और एक्ने अचानक से निकल रहे हैं तो इसका कारण हार्मोंस का असंतुलन हो सकता है। खासतौर पर महिलाओं को इस समस्या से ज्यादा जूझना पड़ता है। हार्मोंस इंबैलेस को खत्म करने के लिए चेस्टबेरी चाय पिएं।

स्किन ड्राइनेस
स्किन बहुत ज्यादा रूखी-सूखी सी दिख रही है और स्किन पर पपड़ी जमा हो जा रही है। तो ये समस्या शरीर में जरूरी फैट्स की कमी की वजह से होती है। इससे बचने के लिए एक गिलास में एक चम्मच अलसी के बीजों को मिक्स कर पिएं। अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो स्किन को नेचुरली हाइड्रेट करता है।

पिग्मेंटेशन
चेहरे पर झाईयां यानी काले-भूरे धब्बे और पिग्मेंटेशन बढ़ने लगी है तो इसका कारण आमतौर पर शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रान के इंबैलेंस के कारण होता है। हार्मोंस के फ्लक्चुएशन के लिए फ्लैक्स सीड, पंपकिन सीड, सनफ्लावर सीड, तिल के बीजों को खाना होता है।

फेशियल हेयर
चेहरे, होंठ के ऊपर, जॉलाइन पर निकल रहे अनचाहे बाल महिलाओं में अक्सर हार्मोनल इंबैलेंस और पीसीओडी की समस्या की वजह से होते हैं। इनसे निपटने के लिए स्पियरमिंट टी के एक से दो कप दिनभर में पीने से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *