स्टूडेंट्स ने टीचर्स को 85 रन से हराया

रायपुर । सालेम इंग्लिश स्कूल मे शनिवार को 1 दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पहली इनिंग ने शाला के शिक्षक एव टीम के कप्तान राज़िक़ हुसैन और सही अखिलेश नंद ने मैच मे ओपनिंग बैट्समैन की भूमिका निभाई। ग्राउंड मे आते ही दोनों खिलाड़ियों ने दर्शको की बीच समां बांध दिया और बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। उसके बाद आए पीटीआई टीचर नवीन दास और देवरथ सिन्हा ने इस मैच मे अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। ततपश्चात मैच मे उतरे समीर हिजकेल और आशीष राम ने इनिंग को आगे बढ़ाई।

इसके बाद बॉयज मैदान में उतर आए जिसमे सर्वप्रथम टीम के कप्तान अमन जर्कयाह एव विशाल सोनी ने ओपनिंग बैट्समैन की भूमिका निभाई। इनके बाद आए मॉरिसन दास एव नील नागदेव जिन्होंने मैच मे अच्छा प्रदर्शन किया। संस्कार सिंह एव कनक आए और अच्छी  बैट्समैंशीप की, फिर मैच मे आए फैज़  ज़ोया और धरोहर ठाकुर। बाद छात्रों ने यह मैच 2 ओवर, 3 विकेट तथा 85 रन से जीत। इस मैच मे मैंन ऑफ़ थे मैच रहे विशाल सोनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *