भालू के हमले से महिला की मौत

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जंगल लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महिला को बचाने गए पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

दरअसल, यह पूरी घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर रेंज के गुरवाही बीट की है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत गुरवाही निवासी एक महिला आज जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान अचानक भालू ने उस पर अटैक कर दिया। महिला की आवाज सुनकर सरपंच कृष्णपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण महिला को बचाने के लिए पहुंचे।

महिला को बचाने पहुंचे सभी लोगों पर भालू से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह घायलों से भालू को भगाया। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया। जहां महिला ने दम ताेड़ दिया।

वहीं, तीन लोगों की हालत नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। जबकि दो अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जारी है।