शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लौटे घर, पपराजी को बांटी मिठाइयां

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में ग्रैंड तरीके से शादी की रस्में निभाईं। शुक्रवार को दोनों गोवा से वापस मुंबई लौट आए। यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस भी है। रकुल और जैकी को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया। दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने तस्वीरें क्लिक कराईं। एयरपोर्ट से निकलकर दोनों घर पहुंचे जहां उन्होंने फिर से पोज दिया और मीडिया के लोगों को मिठाइयां बांटी। रकुल और जैकी ने इस मौके पर एथनिक आउटफिट पहना।

पपराजी से मिले रकुल और जैकी

नई नवेली दुल्हन बनीं रकुल जब मुंबई पहुंचीं तो उन्होंने येलो कलर का अनारकली का सूट पहना। उनके हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने पिंक कलर का चूड़ा पहना हुआ था। वहीं जैकी न पीच कलर का कुर्ता और पैजामा कैरी किया। उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे। दोनों घर के बाहर मौजूद पपराजी से मुलाकात की और उन्हें मिठाइयां बांटी।