फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है और जल्द ही इसका घरेलू कलेक्शन 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा। फिल्म के लिए रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ ही साथ तृप्ति डिमरी भी खूब वाहवाही लूट रही हैं। फिल्म में तृप्ति के रणबीर कपूर के साथ काफी बोल्ड सीन्स मौजूद हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एनिमल के बाद तृप्ति की अपकमिंग फिल्मों का दर्शकों को इंतजार है। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया है कि वो किस साउथ एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं।
जूनियर एनटीआर संग काम करना चाहती हैं तृप्ति
तृप्ति डिमरी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल संग बातचीत की। इस दौरान तृप्ति से पूछा गया कि वो किस साउथ इंडियन एक्टर संग काम करना चाहेंगी? इस पर तृप्ति ने कहा कि वो जूनियर एनटीआर के साथ काम करना चाहेंगी। तृप्ति के इस जवाब से जूनियर एनटीआर के फैन्स काफी खुश हैं और दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटिड हैं। हालांकि ऐसा कब होगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा।
तृप्ति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात तृप्ति डिमरी के करियर की करें तो साल 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज से उन्होंने डेब्यू किया था। फिल्म में वो सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े संग नजर आई थीं। पोस्टर बॉयज के बाद तृप्ति डिमरी ने लैला मजनू, बुलबुल और कला में अपना जलवा बिखेरा। वहीं बात उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो विकी कौशल के साथ फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ और ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएंगी।